13 दिनों बाद जंगल से मिला 80 साल के बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव, जानवरों ने नोचा

--Advertisement--

13 दिनों बाद जंगल से मिला 80 साल के बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव, जानवरों ने नोचा।

सुंदरनगर, 04 जुलाई – अजय सूर्या 

उपमंडल के तहत एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव जंगल से क्षत-विक्षत हालत में बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने गहनता से मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चनोल के गांव चनोल से पिछले 13 दिनों से लापता 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल से बरामद हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि वृद्ध महिला की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने की है।

20 जून से लापता थी वृद्ध महिला 

दरअसल, चनोल गांव की 80 वर्षीय वृद्ध महिला फूला देवी 20 जून से घर से लापता थी। घरवालों ने वृद्ध महिला की हर जगह तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद बेटे ने पुलिस में मां के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई।

जंगल के नाले से दुर्गंध आने से चला पता 

3 जुलाई शाम के समय गांव के साथ लगते जंगल के नाले में दुर्गंध के साथ कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन रही थी। जब एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा तो पाया कि एक अज्ञात शव नाले में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...