राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एनएमसी व एनयूजे एसोसिएशन ने पत्रकार से दुर्व्यवहार पर जताया विरोध

--Advertisement--

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एनएमसी व एनयूजे एसोसिएशन ने पत्रकार से दुर्व्यवहार पर जताया विरोध

बद्दी 4 जुलाई – स्वस्तिक गौतम

गत दिनों मणिकर्ण मार्ग पर डुंखरा के पास पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में मीडिया जगत लाल हो गया है। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी व एन यू जे एसोसिएशन ने एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा को इस मामले को लेकर कड़ी कारवाई की मांग की है और इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है।

इसके साथ ही उन्होंने मामले की गहनता से जांच की मांग उठाई है। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी के राज्य अध्यक्ष शांति स्वरूप एवं एन यू जे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने इस घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला सहन नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में लोकतंत्र के प्रहरियों पर इस तरह की घटना न घटे।

गौर रहे कि दो दिन पहले मणिकर्ण मार्ग पर डुंखरा के पास एक निजी होटल के बाहर युवती की निर्मम पिटाई हो रही थी और वहां से गुजर रही मीडिया की टीम ने जब यह घटनाक्रम देखा तो वे बीच-बचाव में गए लेकिन उन पर भी होटल मालिक, होटल मालिक के बेटे व स्टाफ ने हमला किया।

बाद में पुलिस आने पर होटल मालिक ने पत्रकारों से बदसलूकी की और जान से मारने की धमकी भी दी। यहां तक कह डाला कि अब देखते हैं कि तुम दिल्ली कैसे पहुंचते हैं।

उसके बाद जिला प्रशासन ने पत्रकारों कों सुरक्षा दी और सुरक्षित स्थान पर ठहराया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...