द वॉरियर्स जॉन जिम चडी ने हासिल किए दस मेडल 

--Advertisement--

द वॉरियर्स जॉन जिम चडी ने हासिल किए दस मेडल।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश पावरलिफ्टर एसोसिएशन एफिलिएटिड टू इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर पावरलिफ्टिंग, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन 1 और 2 जुलाई को सीएमएस मैरिज पैलेस भवारना (पालमपुर) में करवाया गया।

इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से आए हुए विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा अपना कौशल दिखाया गया। जिसने की सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में ‘द वॉरियर्स जॉन जिम चडी’ के लड़कों ने अपना दमखम दिखाते हुए 10 मेडल अपने नाम किए। जिनमें दो गोल्ड 6 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल रहे।

  • इस प्रतियोगिता में वेट कैटेगरी 67.5 में विशाल सिंह ने पावरलिफ्टिंग में सिल्वर और बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया।
  • अक्षित कुमार ने पावरलिफ्टिंग में ब्रोंज मेडल और बेंच प्रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • इसी तरह वेट कैटेगरी 52.5 में अंशु चौहान ने पावरलिफ्टिंग और बेंच प्रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • वेट कैटेगरी 60 में अमन कुमार ने पावरलिफ्टिंग में ब्रोंज और बेंच प्रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया।
  • वेट कैटेगरी 75 में साहिल कुमार ने पावर लिफ्टिंग में सिल्वर और बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल हासिल किया।

वही द वॉरियर्स जॉन जिम चडी के ट्रेनर अखिल संबियाल ने लड़कों की इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए किसी भी तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने और खेलकूद को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...