कांग्रेस पार्टी ने जनता से किए झूठे वादे, जनता खुद को ठगा सा कर रही महसूस – गुरमेल चौधरी

--Advertisement--

कांग्रेस पार्टी ने जनता से किए झूठे वादे, जनता खुद को ठगा सा कर रही महसूस – गुरमेल चौधरी

बद्दी, 4 जुलाई – रजनीश ठाकुर

जिला भाजपा सचिव गुरमेल चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल हिमाचल में सत्ता हासिल करने के लिए झूठे वादे जनता से किए थे । जोकि 7 माह बीत जाने के बाद पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने दोते विधायक रामकुमार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहां की दून की जनता खुद को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है । सीपीएस व उनकी पत्नी ने भी लोगों से झूठे वादे किए थे इतना ही नहीं सीपीएस की धर्मपत्नी ने तो महिलाओं को 1500 देने की एवज में कुछ फार्म भी भरे थे ।

मैं पूछना चाहता हूं सीपीएस रामकुमार से कि वह 1500 रुपए महिलाओं को कब मिलेंगे। जीपीएस की धर्मपत्नी ने हर स्पीच में कहा था कि उनके सत्ता में आते ही हर एक महिला को ₹1500 दिए जाएंगे पर धरातल पर देखें तो सबके हाथ खाली ही रहे।

उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने चुनावों से पहले दस गारंटी दी थी क्या उनमें से एक भी पूरी हुई। चाहे वो सौ रू किलो दूध की बात हो, दो रू किलो गोबर, 1500 रू हर महिला को मिलेंगे, युवाओं को रोजगार देंगें व अन्य और भी।

गुरमेल चौधरी ने कहा की चुनावों के वक्त सीपीएस ने बीवीएन के युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी और कहा था कि जिसके पास बीटेक व अन्य डिग्रियां हैं उनको रोजगार दिए जाएंगे। क्या किसी एक युवा को रोजगार मुहैया करवा पाए हैं।

मैं सीपीएस रामकुमार को कहना चाहता हूं कि वह श्वेत पत्र जारी करें और बताएं उन्होंने कितने युवाओं को रोजगार दिए हैं। 7 माह बीत जाने के बाद भी लोगों को कोई कार्य होता नजर नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि रामकुमार उनकी धर्मपत्नी सिर्फ और सिर्फ कबाड़ के लिए उद्योगों में फोन करते हैं किसी को रोजगार देने की बात आती है तो बोल देते हैं कि हमारी चलती ही नहीं।

गुरमेल चौधरी ने कहा दून मैं कबाड़ माफिया इतना सक्रिय हो चुका है कि कबाड़ का काम करने वाले लोगों को काम करवाने के लिए सीपीएस की धर्मपत्नी को पति देनी पड़ती है अन्यथा उनको बीबीएन में काम नहीं मिलता और न करने दिया जाता है।

गुरमेल चौधरी ने कहा की सरकार ने एक और झूठी घोषणा की उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों को गुड्स टैक्स माफ कर दिया है परंतु उसकी कोई नोटिफिकेशन भी अभी तक जारी नहीं की और तो और सीपीएस यूनियन में जाकर अपने चहेतों को लेकर वाह वाही लूटने के लिए फंक्शन करवा कर गले में हार व मालाये डलवा दिखावा कर के आ गए।

उसकी नोटिफिकेशन आज तक नहीं हुई। आख़िर कब तक जनता को झूठ बोलकर ठगते रहेंगे। जनता ने अपने कार्य करवाने के लिए चुना है न की झूठे वायदे करने के लिए।

दून की जनता इस बात को भली भाँति समझ चुकी है और आने वाले 2024 के लोक सभा के इलेक्शन में जनता उनको सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा जनता ही बनाती है और बिगाड़ती है जनता से किये हुए झूठे वायदे उन्हें ले डूबेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...