माननीय न्यायालय के फैसले तक बच्चों के हित में प्राइमरी स्कूलों में 50%पदों पर जेबीटी शिक्षकों की हों नियुक्तियां

--Advertisement--

माननीय न्यायालय के फैसले तक बच्चों के हित में प्राइमरी स्कूलों में 50%पदों पर जेबीटी शिक्षकों की हों नियुक्तियां । साधू राम राणा।

डोल भटहेड़ – अमित शर्मा

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने जेबीटी पदों पर भर्ती को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जेबीटी पदों पर भर्ती को लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन जेबीटी बनाम बीएड मामले का निपटारा नहीं हो जाता है. तब तक प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के हितों को देखते हुए 50% रिक्त पदों पर जेबीटी डिप्लोमा धारक शिक्षकों को नियुक्ति दी जाए.

और 50% रिक्त पदों को फैसले तक रिजर्व रखा जाए और यदि फैसला बीएड धारकों के हक़ में होता है तो 50% रिजर्व रखे खाली पदों पर बीएड धारकों को नियुक्ति दी जाए ।

और इसके साथ ही मामले को प्राथमिकता पर सुनने एवं निपटारे के संबंध में भी सरकार को एक विषेश याचिका माननीय उच्चतम न्यायालय में दायर करने संबंधी भी पग उठाने चाहिए.

ताकि जल्द से जल्द स्कूली बच्चों के हित में प्राथमिकता के आधार पर विवादास्पद मामले का निपटारा होने उपरांत जेबीटी पदों पर नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...