सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के भरे जा रहे 150 पद

--Advertisement--

21 से 24 जून तक होंगे साक्षात्कार

धर्मशाला, 19 जून।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी कांगड़ा आकाश राणा ने बताया कि सिस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई जिला बिलासपुर ने सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पद अधिसूचित किए हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। लम्बाई 168 सेंटीमीटर या इससे अधिक होनी चाहिए। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र हांेगे।

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा सरुक्षा गार्ड के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 15500 रुपये और सुरक्षा सुपरवाइजर को 18500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को बद्दी, परवानू, शिमला, ऊना और चंडीगढ़ में तैनाती दी जाएगी।

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ दिनांक 21 जून को उप रोज़गार कार्यालय देहरा, 22 को उप रोज़गार कार्यालय बाबा बड़ोह, 23 को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर और 24 जून को उप रोजगार कार्यालय इंदौरा में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं ।

इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 633 TGT बने हेडमास्टर, हाई स्कूलों में मिली तैनाती, ज्वाइनिंग की समयसीमा तय

हिमाचल प्रदेश में 633 टीजीटी शिक्षकों को हेडमास्टर पद...

हिमाचल के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ की सौगात, CM सुक्खू ने बांटे चेक

हिमाचल प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

हिमाचल में 24 स्कूल प्रिंसिपलों के एक साथ तबादले, जानिए किसे मिला कौन सा स्टेशन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने 24 स्कूल प्रिंसिपलों...