निरीक्षण टीम की तानाशाही के खिलाफ पीटीएफ का धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

निरीक्षण टीम की तानाशाही के खिलाफ पीटीएफ का धरना प्रदर्शन

व्यूरो रिपोर्ट

प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा इकाई ने जिला के 23 खंड प्रधान व उनकी कार्यकारिणी सदस्यों सहित उप निदेशक शिक्षा निरीक्षण जिला कांगड़ा द्वारा प्राथमिक पाठशालाओं के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शिक्षक वर्ग से दुर्व्यवहार करने व मानसिक प्रताड़ना करने के विरोध में कार्यालय प्रांगण में जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

इस धरना प्रदर्शन में जिला कांगड़ा के लगभग 800 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रैस को जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा के महासचिव कुलदीप पठानिया ने बताया कि उक्त निरीक्षण टीम के उपनिदेशक प्रकाश चंद व प्रधानाचार्य सुभाष चंद प्राथमिक पाठशाला में जब भी निरीक्षण के लिए जाते हैं तो वहां शिक्षकों को बच्चों की शिक्षण गतिविधियों पर सुधार संबंधी कोई सुझाव या निर्देश ना देकर सिर्फ और सिर्फ दुर्व्यवहार व अपना रौव दिखाकर मानसिक प्रताड़ना करते हैं।

निरीक्षण टीम के साथ पूर्व में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा इकाई ने तीन बार बैठक करके निवेदन किया था कि प्राथमिक पाठशालाओं में बहुत सारी पाठशालाएं ऐसी हैं जहां एक या दो अध्यापक ही कार्यरत हैं, तथा वे नर्सरी से पांचवीं तक की सभी कक्षाओं का शिक्षण करवा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त पाठशाला के अन्य गैर शैक्षणिक कार्य भी निपटाए जाने होते हैं। प्राथमिक पाठशालाओं की परिस्थितियां उच्च पाठशालाओं से भिन्न हैं और यह अधिकारी उच्च पाठशाला से पदोन्नत होकर निरीक्षण टीम में आए हैं।

गौरतलब है कि निरीक्षण टीम में प्राथमिक पाठशाला की परिस्थितियों व परेशानियों को जानने वाले प्राथमिक शिक्षक वर्ग से पदोन्नत होकर तीन खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भी इस निरीक्षण टीम में कार्यरत हैं।

प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण कार्य खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी तथा उच्च पाठशाला का निरीक्षण कार्य प्रधानाचार्य वर्ग को करना होता है परंतु प्रधानाचार्य श्री सुभाष चंद जी प्राथमिक पाठशाला में जाकर प्राथमिक शिक्षकों से दुर्व्यवहार करके अपमानित कर रहे हैं।

इसी दुर्व्यवहार व मानसिक प्रताड़ना के संबंध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने तीन बार इनसे संवाद किया तथा समस्याओं से अवगत करवाया परंतु इनके द्वारा अपनी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं किया गया । आज पाठशालाओं में बच्चों का नामांकन घटने के लिये भी इसी प्रकार के अधिकारी जिम्मेदार हैं क्योंकि पाठशालाओं में शिक्षण कार्य से शिक्षकों को पथभ्रष्ट कर के अन्य रिकॉर्ड बनाने तक ही सीमित कर दिया है।

इस धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनिल भाटिया व प्रदेश महासचिव संजय पीसी ने जिला के 23 खंडों द्वारा पारित प्रस्ताव अनुसार श्री सुखविंदर सिंह सुखू माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार,शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी व शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दुर्व्यवहार करने वाले व शिक्षण कार्य से ध्यान भटकाने वाले शिक्षा विरोधी उपनिदेशक प्रकाश चंद व सुभाष चंद प्रधानाचार्य का स्थानांतरण जिला कांगड़ा से बाहर अन्य किसी भी जिला में या निदेशक कार्यालय शिमला में किया जाए।

शिक्षक संघ का यह भी कहना है कि इन दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण ना होने की दशा में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा दिनांक 23 जून 2023 से क्रमिक अनशन शुरू करेगा जिसमें पी टी एफ का प्रदेश नेतृत्व व अन्य सभी जिलों के पी टी एफ पदाधिकारी भी इस क्रमिक में अपना सहयोग देंगे तथा यह क्रमिक अनशन तब तक जारी रहेगा।

जब तक इनका स्थानांतरण जिला से बाहर ना हो जाए। इस धरना प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ के अन्य जिला से संबंधित पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस धरना प्रदर्शन में बलबीर खंड फतेहपुर, कमलजीत कांगड़ा, मुल्तान नूरपुर, चमन पंचरुखी, अनिरुद्ध देहरा सहित अन्य सभी खंड प्रधानों ने अपने संबोधन में निरीक्षण टीम की कार्यशैली पर रोष प्रकट किया तथा दिनांक 23 जून 2023 से इस टीम के खिलाफ शुरू किए जाने वाले क्रमिक अनशन में अपने-अपने खंडों से भरपूर सहयोग करने का वादा भी किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...