पूनणी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, बॉलीबॉल प्रतियोगिता में बॉयज और गर्ल्स टीम विजेता

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

तहसील रक्कड़ के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय पूनणी का खण्ड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गगडूही में संपन्न हुआ था।

यह जानकारी देते हुए स्कूल के मुख्य अध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि बॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूनणी स्कूल के छात्र वर्ग औऱ छात्रा वर्ग की टीम विजेता रही। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में पूनणी स्कूल की छात्र वर्ग की टीम रनरअप रही।

स्कूल के मुख्य अध्यापक विनोद कुमार ने अध्यापक वर्ग औऱ अभिभावकों को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी है। वहीं उन्होंने बताया कि इसमें पीटीआई अमर सिंह का विशेष योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि आगामी समय में भी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए छात्रों का प्रशिक्षण जारी रहेगा। खेलों में भाग लेने से शारिरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...