ज़मीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 13 घायल…मौके पर पुलिस बल का डेरा

--Advertisement--

ज़मीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 13 घायल…मौके पर पुलिस बल का डेरा

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हरियाणा से सटे खारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में आपसी बहसबाजी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। घटना में 13 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि समय पर पुलिस के न पहुंचने की सूरत में वारदात एक संगीन जुर्म में भी तब्दील हो सकती थी।

अंतिम समाचार के मुताबिक मौके पर एसडीएम व तहसीलदार के अलावा कालाअंब के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद है।

मिली जानकारी के मुताबिक एक गुट ने मलकियत जमीन से रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

यह जानकारी सामने आई है कि शुरुआत में पेयजल लाइन बिछाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

मिल रही जानकारी के मुताबिक खूनी संघर्ष में दोनों ही गुटों द्वारा लाठी और डंडों के लोहे की रोड का भी इस्तेमाल किया गया। घायलों को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रशासन व पुलिस आपसी तालमेल से रास्ता खुलवाने की कोशिश में है। चूंकि इस जगह पर सरकारी रास्ता नहीं होने की बात सामने आ रही है लिहाजा सुलह से ही रास्ता बहाल होने की बात की जा रही है।

बता दे कि घटनास्थल पर प्रदर्शन की वजह से भी माहौल तनावपूर्ण हो गया था। शुरुआती जांच के मुताबिक गुटों में वीरवार शाम भी बहस बाजी हुई थी जो शुक्रवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई।

बता दें कि यह गांव हिमाचल में हरियाणा की सीमा से सटा हुआ है। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। घटनास्थल पर तनातनी का माहौल चल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर सुबह से ही तैनात है। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...