मनोहर हत्याकांड : मां ने सरकार से लगाई गुहार, बोली-मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी दो या फिर मुझे

--Advertisement--

सलूणी/चम्बा – भूषण गुरुंग

जिस तरह मैं अपने बेटे के गम में तड़प रही हूं, इस तरह कोई मां न तड़पे। मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। ऐसा नहीं होता है तो फिर मुझे ही फांसी दे दो क्योंकि मैं इस गम में नहीं जी सकती।

यह फरियाद मनोहर के गम में डूबी उसकी वृद्ध मां झांझी ने सरकार व प्रशासन से लगाई है। उन्होंने कहा कि मैं बिना मनोहर के कैसे खाना खाऊंगी और कैसे पानी पीऊंगी।

मेरा मनोहर हमें पाल रहा था, कातिलों ने मेरे बेटे को सदा के लिए मुझसे जुदा कर दिया। हमारे जीने का एकमात्र सहारा था, अब उसके बिना हमारा पालन-पोषण कौन करेगा।

जिस बेरहमी से मेरे बेटे की हत्या की है, उसी तरह हत्यारों की भी दुर्दशा हो। सरकार से कोई सहायता नहीं चाहिए। भूखे रह लेंगे, लोगों के टुकड़े चुन लेंगे। सरकार मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी देगी तो मुझे सुकून आएगा।

अधावारी से लौटते समय रास्ते से गायब हो गया मनोहर 

झांझी ने बताया कि उनका बेटा मनोहर 6 जून को पहाड़ी पर अधावारी को गया था और अधावारी से वापस आ रहा था तो रास्ते से गायब हो गया। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी सभी जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

हालांकि उसकी तलाश में समाज के सभी लोगों ने उनकी सहायता की। अंत में उन्होंने पुलिस में उसके गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 9 जून को उसका शव क्षत-विक्षत हालत में हालोड़ी नाले में मिला तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई।

मृतक मनोहर के पिता राजू ने कहा कि मनोहर उनका एकमात्र सहारा था, उसे भी हत्यारों ने बेरहमी से मार डाला। उन्होंने पुलिस प्रशासन से यह मांग रखी कि सभी कातिलों को सजा दी जाए।

पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया : एसपी

वहीं एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले में 11 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में कुछ रिकवरी भी की है। पुलिस किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शेगी नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...