नूरपुर – स्वर्ण राणा
नूरपुर जिला पुलिस में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। इसमें पहले तो साइबर ठगों ने पीड़ित व्यक्ति के एनआरआई बैंक अकाउंट में सेंध लगाकर करीब 2.65 लाख रुपये की चपत लगाई।
और इसके बाद ठगी के पैसों से जियो मार्ट डिजिटल प्लेटफार्म से एक महंगा एप्पल का मोबाइल फोन और जेवीएल कंपनी का पार्टी वूफर (स्पीकर) खरीद डाला।
इस मामले में नूरपुर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में नूरपुर पुलिस जिला का साइबर सेल छानबीन कर रहा है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता विनय राणा का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जसूर शाखा में एनआरआई खाता है और बैंक खाते के साथ 8219673745 मोबाइल नंबर रजिस्टर है।
पीड़ित के मुताबिक 15 मार्च, 2023 को उसके बैंक खाते से पहली ट्रांजेक्शन में 1,94,364 और दूसरी ट्रांजेक्शन में 70,900 रुपये निकाले।
इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और जब साइबर सेल की टीम ने साइबर ठगी के इस मामले की तफ्तीश शुरू की तो यह पाया कि शातिर ठग ने फ्राड से हासिल की।
रकम से डिजिटल प्लेटफार्म जियो मार्ट से आईफोन का मोबाइल फोन और जेवीएल पार्टी वूफर खरीदा था और यह शातिर अपराधी अब एप्पल फोन के जरिए साइबर ठगी को अंजाम देने में लगा है लेकिन बार लोकेशन और सिम कार्ड बदलने के चलते पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है।
एप्पल कंपनी से मांगी डिटेल
अब साइबर सेल ने एप्पल कंपनी के लॉ इन्फ्रोसमेंट से इस शातिर साइबर अपराधी की ओर से ठगी के पैसों से खरीदे मोबाइल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
ताकि इस शातिर अपराधी को गिरफ्त में लेकर पीड़ित की धनराशि को वापस करवाया जा सके और यह अपराधी किसी अन्य व्यक्ति को साइबर ठगी का शिकार न बना सके।
अशोक रतन, पुलिस अधीक्षक नूरपुर के बोल
पुलिस का साइबर सेल मामले की छानबीन कर रहा है और मोबाइल कंपनी से इस अज्ञात शातिर अपराधी की मोबाइल डिटेल मांगी गई है। साथ ही उन्होंने लोगों से साइबर ठगों से सचेत रहने और ऐसे ठगी के मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

