येलो अलर्ट: 30-40 KM प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़-तूफान, 3 जून तक बारिश-ओलावृष्टि

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में तीन जून तक बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट अभी जारी है। ऐसे में प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। दो जून को बारिश की संभावना है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल का कहना है कि प्रदेश में 4 जून तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने वाला है।

इसके बाद प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। 5 जून के बाद प्रदेश में धूप खिलने के आसार है। बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में काफी हद तक गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम हैं, जबकि न्यूनतम तामपान भी पांच से सात डिग्री तक कम है।

इस बार मई में सामान्य से 84 फीसदी अधिक बारिश हुई। वर्ष 2004 के बाद तीसरी बार मई में सामान्य से अधिक बारिश हुई। मई में छह बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। प्रदेशभर में 116 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 63.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...