पुलिस ने 2 वाहनों में पकड़ी देसी शराब की बड़ी खेप, चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

धर्मपुर पुलिस ने नाके के दौरान 2 वाहनों में देसी शराब (ऊना नंबर-1) की 480 बोतलें पकड़ी हैं। जानकारी के अनुसार धर्मपुर पुलिस ने हुक्कल कैंची मोड़ से 400 मीटर आगे ब्रांग रोड पर नाका लगाया था और उसी दौरान ब्रांग की तरफ से 2 गाड़ियां आईं, जिनमें एक आल्टो कार और दूसरी टाटा सूमो थी।

जब पुलिस ने दोनों गाड़ियों की तलाशी ली तो उनमें शराब बरामद हुई। आल्टो कार से 6 पेटी यानी 72 बोतलें ऊना नंबर-वन और टाटा सूमो से 34 पेटी यानी 408 बोतलें बरामद हुईं।

जब पुलिस ने पकड़ी गई शराब के कागजात मांगे तो आल्टो कार चालक बंटी कुमार (25) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव मोरला व डाकघर ब्रांग और टाटा सूमो चालक भानु (26) पुत्र चंद्रबली निवासी गांव बडरेसा व डाकघर ब्रांग की गाड़ी पुलिस को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

जिसके चलते पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत धर्मपुर थाना में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। डीएसपी सरकाघाट कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...