आस्था : दिव्य ज्योति के रूप में शक्तिपीठ “मां नैना देवी” से मिलने पहुंची “मां ज्वाला”

--Advertisement--

बिलासपुर, 01 जून – सुभाष चंदेल

शक्तिपीठ माता श्री नैना देवी के दरबार में आज भी अद्भुत चमत्कार विद्यमान है। ज्योतियों के रूप में मां ज्वाला आज भी श्री नैना देवी से मिलने आती है। इस बार भी मां श्री नैना देवी के दरबार में ज्वाला माता उनसे मिलने पहुंची।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि जब यह चमत्कार होता है, उस समय मौसम बहुत खराब हो जाता है। तेज बारिश, तूफान और जोर से आसमानी बिजली कड़कती है।

इसी दौरान अचानक माता के दरबार में ज्योति प्रकट होती है। माता के प्राचीन त्रिशूल व पीपल के पेड़ के ऊपर ज्योतियों के दर्शन होते हैं। कई श्रद्धालुओं के हाथों पर फूलों पर भी ज्योतियों के दर्शन होते हैं।

उस समय मंदिर में जो भी श्रद्धालु विद्यमान होते हैं, उन सभी श्रद्धालुओं को माता की इस अद्भुत ज्योति के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता हैं।

स्थानीय लोगों व मंदिर के पुजारी का कहना है कि अक्सर वर्ष भर में तीन-चार बार ज्वाला मां नैना देवी से मिलने यहां पहुंचती है। 10 से 15 मिनट तक श्रद्धालुओं को दिव्य ज्योति के दर्शन होते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...