जंगली सुअर के हमले से खाई में गिरा कर्मचारी, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

ड्यूटी पर काम कर रहा था कर्मचारी, अचानक एक जंगली सूअर ने पीछे से टक्कर मार दी।

सुंदरनगर – डॉली चौहान

मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएनल कॉलोनी में आने वाले कटेरु क्षेत्र में एक जंगली सुअर ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी को पीछे से टक्कर मार दी। इस हमले में कर्मचारी खाई में गिर गया।

इस कर्मचारी को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

ड्यूटी पर काम कर रहा था कर्मचारी

बीएसएल पुलिस थाना के तहत भलाणा क्षेत्र का 52 वर्षीय लालमण लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह जब लालमण अपने कर्मचारियों के साथ कटेरू के समीप सड़क कार्य कर रहा था तो उसी उसी समय उसे अचानक एक जंगली सूअर ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने की वजह से वह साथ लगती खाई में गिर गया। कर्मचारियों व स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई लोगों की जान ले चुके हैं जानवर

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और जांच की जा रही है। जंगली जानवरों के ऐसे हमले में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले दिनों करसोग एरिया में एक 6 साल के बच्चे को तेंदुए न हमला करके मार दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...