विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 28 अप्रैल तक रहेगें ज़िला चंबा के प्रवास पर

--Advertisement--

चंबा, 21 अप्रैल – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 से 28 अप्रैल तक ज़िला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 22 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे चुवाड़ी में परशुराम जयंती समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष घटासनी में राजकीय प्राथमिक पाठशाला के शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

24 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुण्डी तथा 25 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हौबार के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

26 अप्रैल को दोपहर बाद 3:00 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को दोपहर 12:15 बजे विधानसभा अध्यक्ष जिला प्रशासन और बार एसोसिएशन चंबा के साथ बैठक करेंगे जबकि 28 अप्रैल को वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ककीरा में आयोजित हो रहे भारत स्कॉट एंड गाइड कैंप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...