नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

जिला एवं सत्र न्यायालय धर्मशाला में विशेष न्यायाधीश कांता वर्मा की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को उम्रकैद सहित 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर छह माह की अतिरिक्त कैद काटने पड़ेगी।

जानकारी अनुसार पीड़िता के परिजनों ने 2020 में महिला पुलिस थाना धर्मशाला में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि लगभग एक साल पहले दोषी नीरज थापा पीड़िता के घर आया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

नीरज थापा ने पीड़िता को डराया कि इस बारे में किसी को न बताएं। जब पीड़िता की माता घर आई तो पीड़िता ने सारी बात बताई। पुलिस ने केस की छानबीन की और 30 गवाहों को इस मामले में पेश किया।

न्यायालय ने आरोप साबित होने पर विभिन्न धाराओं के तहत दोषी को सजा सुनाई। इस केस की पैरवी जिला न्यायवादी एलएम शर्मा ने की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...