शर्मसार : कचरे के ढेर से नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी खाकी

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश में आए दिन चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। वहीं जिला मुख्यालय कुल्लू के हनुमानी बाग में एक नवजात का शव मिला है। नवजात को कचरे के ढेर में फेंका गया था।

कुल्लू – आदित्य 

हिमाचल प्रदेश में आए दिन चौकाने वाले मामले सामने आ रहे है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

यहां जिला मुख्यालय कुल्लू के वार्ड नंबर 9 में हनुमानी बाग में एक नवजात का शव मिला है।

नवजात को कचरे के ढेर में फेंका गया था। बताया जा रहा है कि नवजात का ये शव एक बच्ची का है।

सुबह के समय नगर परिषद के कर्मचारी जब कचरा उठाने गए तो उन्होंने यहां पर नवजात को कचरे में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नवजात को कचरे में फेंकने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...