देहरा: बनखंडी में खुलेगा वन विभाग का सबसे बड़ा चिड़ियाघर

--Advertisement--

Image

देहरा – रजनीश ठाकुर 

जिला कांगड़ा में वन विभाग राज्य का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने जा रहा है। यह चिड़ियाघर बगलामुखी मंदिर के समीप बनखंडी नामक स्थान पर बनेगा। इसके लिए 125 हैक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है।

इस चिड़ियाघर को बनाने के लिए जल्द ही एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिस पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह जानकारी देहरा के विधायक होशियार सिंह ने दी।

इसके अलावा बैठक में राज्य के चिड़ियाघरों को सुदृढ़ करने का फैसला लिया गया ताकि यहां पर पर्यटकों की बढ़ौतरी हो।

प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्य प्राणी प्रभाग ने कहा कि विभाग जिला कांगड़ा में एक बड़ा चिड़ियाघर बना रही है।

इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी विभाग को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में इस चिड़ियाघर को बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

राजीव कुमार ने मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला एवं वन मंडलाधिकारी हमीरपुर को इस नए चिड़ियाघर के निर्माण के लिए चिन्हित स्थान पर जानवरों के बाड़े व पर्यटकों की सुविधा के लिए योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...