पहाड़ी से हुए दो हिमस्खलन, 15 मिनट तक हवा में उठता रहा बर्फ का बवंडर

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। इससे लाहौल घाटी में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को लाहौल घाटी में ठोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से एक साथ दो नालों में हिमस्खलन हुआ है। सुबह करीब 11:00 बजे हुए हिमस्खलन को लोगों ने कैमरे में कैद किया है।

पहाड़ी से आए दोनों हिमस्खलन चंद्र भागा नदी में समा गए। पहाड़ से गिरे हिमस्खलन से उठा बवंडर 10 से 15 मिनट तक हवा में रहा। इस कारण ठोलंग और माडंग गांव कुछ समय के लिए बवंडर से ढक गए। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ठोलंग गांव के विवेक कपूर ने पहाड़ से गिरे हिमस्खलन को अपने कैमरे में कैद किया है। घाटी में पिछले दो सप्ताह में यह तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है।

लाहौल-स्पीति के उपायुक्त सुमित खिमटा ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बर्फबारी के बीच लोग अनावश्यक आवाजाही न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के ग्रुप-डी कर्मचारियों को 20 हजार रुपये एरियर, इसी माह होगा भुगतान

हिमाचल प्रदेश के ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत।...

कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, चयनित अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित! परीक्षा में...