भारतीय नौसेना में बिना परीक्षा हो रही है भर्ती, महिलाओं के लिए भी मौका

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

सेना में जाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए इंडियन नेवी में भर्ती का सुनहरा मौका है. खास बात यह है कि भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि SSB इंटरव्यू से ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

बता दें कि इंडियन नेवी ने एसएससी एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. भर्ती के लिए महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

कुल 70 पद प्रक्रिया के माध्यम से भरे जा रहे हैं. जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी कि 21 जनवरी से शुरू हो गई है. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 5 फरवरी रहेगी.

उम्मीदवार नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60 फ़ीसदी अंकों के साथ MSc/ BE/ B Tech/ M Tech अथवा MCA with BCA/BSc की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा एनसीसी के उम्मीदवारों को कट ऑफ मार्क्स में 5 फीसदी की छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को उनके निर्धारित डिग्री में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. एसएसबी में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...