सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 21 जनवरी – डॉली चौहान

मंडी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हो रहे हादसों से कई लोग काल का ग्रास बन चुके हैं और यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।

ताजा मामले में जिला मंडी के बल्ह में देर रात हुए हादसे में सुंदरनगर के सोहर निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक की मौत से सोहर और बरोटी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार देर रात करीब दस बजे विकास ठाकुर पुत्र रामकृष्ण गांव सोहर डाकघर बरोटी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी कार (HP29A-7286) पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर आ रहा था।

इस दौरान किरतपुर मनाली फोरलेन पर देव श्री बाला कामेश्वर फिलिंग स्टेशन के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के बाई तरफ कार ने टक्कर मार दी और कार ट्रक के नीचे घुस गई। जिससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज नेरचौक उपचार के लिए लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...