हर घर तक राहुल गांधी का खत पहुंचाएगी कांग्रेस, 26 से पीएम के खिलाफ चार्जशीट पत्र बांटेगी पार्टी

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए भाजपा सहित अन्य दलों से पहल करते हुए हमलावर रुख में नजर आएगी। इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का खत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तैयार चार्जशीट का पत्र कांग्रेस 26 जनवरी से हर घर तक पहुंंचाने को मुहिम शुरू करेगी।

यह अभियान हिमाचल सहित देश भर में 26 मार्च तक चलेगा। पहली बार कांग्रेस इस तरह से हर पंचायत, गांव व मतदान केंद्र से हर घर तक पहुंचने को पूर्व योजना के आधार पर बड़ा अभियान चलाने वाली है। इसे भारत जोड़ो यात्रा का फॉलोअप बताया जा रहा है।

लोकसभा चुनावों के लिए भले ही अभी समय हो, लेकिन इस बार कांग्रेस इस दिशा में पहल करने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से बने माहौल को कांग्रेस कैश करना चाहती है। यही वजह है कि कांग्रेस ने अब 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है।

बड़ी बात यह है कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के संदेश का तैयार किया गया एक पत्र और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तैयार की गई कांग्रेस की चार्जशीर्ट का पंफलेट वितरित किया जाएगा।

घर-घर जांएगे नेता

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस योजना को देश की अढ़ाई लाख पंचायतों, छह लाख गांवों और दस लाख मतदान केंद्रों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हिमाचल में भी विशेष रूप से समितियों का गठन किया जाएगा, जिनके माध्यम से गांव गांव से घर-घर तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में राहुल गांधी से लेकर बूथ स्तर के वर्कर तक सबकी सहभागिता की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...