
चम्बा – भूषण गूरूंग
आज हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय मुकेश अग्निहोत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना (परछोड़) का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला चम्बा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया और समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की इस परियोजना को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा निर्णायक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने अधिकारियों से उसकी जानकारी ली उन्होने कहा कि फिन्ना सिंग निर्माणाधीन परियोजना का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिये फंडिंग का बंदोबस्त करने के लिये रणनीति बनाई जा रही है।
करीब 3,50 करोड़ काऔऱ बजट चाहिये।इस पर अभी तक 280 करोड़ रुपये खर्च किये जा चुके है।काम को अधूरा नही छोड़ सकते। एसा करने से परियोजना बर्बाद हो सकता है।
उन्होंने बताया कि परियोजना का निर्माण कार्य करीव13 सालों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि तमाम औपचरिकताए पूरी करवाने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई जायेगी।
इसके बनने से जिला कांगड़ा के नूरपुर, सदवा, सुलियाली व साथ में लगते गॉव को सिचाई का सुबिधा का लाभ मिलेगा। जिससे किसानों को वर्षा मे निर्भरता कम हो जायेगी।
उन्होंने कहा कि लंबित पड़े तमाम कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने की दिशा मे प्रदेश सरकार काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले सरकार ने महज नलके लगवाने का ही काम किया प्रदेश सरकार पहले उन चीजों की तरफ़ ध्यान दे रही है।
जिनसे लोगो को लाभ मिल सके प्रदेश में वर्तमान समय में करीब 22 प्रतिशत भूमि ही सिचाई योग्य है। इस आंकड़े को बढ़ाने को दिशा में सरकार उचित कदम उठायेगी।
उन्होंने कहा सरकार कार्यो को गुणवता पर ध्यान दे रही है। जल जीवन मिशन के तहत करीब साढ़े नो लाख नलके लगाकर पिछली सरकार सत्ता से बाहर हो गई।
क्योंकिमहज नलके लगवाने के कार्य किये।जबकि पानी के शोर्स बढ़ाने का कार्य नही किया। करीब 2 हज़ार करोड़ का पाइप खरीदी गई ।
जो आज के दिन में या तो स्टोरों में डंप पड़ी है या सड़को के किनारे या मकानों मे पड़ी है।
