चंबा जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पटवारी समेत दो लोगों की मौत

--Advertisement--

Image

तरेला के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पटवारी समेत दो लोगों की मौत हो गई।

ड्यूटी पर जा रहे पटवारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी लुढ़क कर पेड़ों में जा फंसी। लोगों ने रस्सी के सहारे गाड़ी को निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक भांदल पटवार सर्कल में पटवारी के पद पर तैनात था।

मृतक की पहचान परस राम पुत्र लोभी राम निवासी चंद्ररूढ़ डाकघर किहार के रूप में हुई है।

वहीं तरेला-जनवास सड़क मार्ग पर हुए हादसे में चालक की मौत हो गई। जनवास से तरेला की ओर जाते वक्त तरेला के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

चालक को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज लाते वक्त बड़ोह नामक स्थान पर चालक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चेत राम गांव सुईला ग्राम पंचायत जनवास के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...