मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा का केंद्र सरकार पर हमला, अग्निपथ योजना

--Advertisement--

Image

शिमला, 01 नवंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में सियासी माहौल गर्माया हुआ है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर तीखे जुबानी हमले बोल रहीं है। इसी बीच कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रभारी मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। अगर 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस योजना को बंद करके पुरानी भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन देने की बात कही थी, जिसे आज तक लागू नहीं किया गया है। केंद्र सरकार बताए कि कब इस योजना को लागू किया जाएगा।

धर्म सिंह राणा ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार दूसरे देशों का उदाहरण देती है। लेकिन भारत की भौगोलिक स्थिति दूसरे देशों से भिन्न है। यह योजना भारत की सुरक्षा के लिहाज़ से सही नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...