लोकतंत्र में सभी को बात रखने का अधिकार पर सभ्य भाषा में रखें बात: जयराम ठाकुर

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में भारतीय जनता पार्टी ने एक कदम आगे बढ़कर जनता की रक्षा के लिए काम किया है। यही वजह है कि आज तीन डोज हर व्यक्ति को निशुल्क लगाई गई है। कोरोना काल में सरकार हर व्यक्ति के सुख दुख में साथ खड़ी रही है।

लोकतंत्र में सभी को बात रखने का अधिकार है। लेकिन सभ्य भाषा में बात रखनी चाहिए। जसवां परागपुर की पंचायत नारी में चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होेंने कहा कि उनकी सरकार पर आरोप लगाते हैं कि कोई काम नहीं किया। दूसरे दल के मित्रों से पूछा कि कोविड-19 के दौरान वैक्सीन की डोज लगी है।

जनता जानती है कि सरकार ने क्या किया है और क्या नहीं

कोई पैसा सरकार ने किसी से लिया। वैक्सीन की डोज पांच छह सौ रुपये की एक है और तीन डोज लग चुकी है। यह निश्शुल्क दी।

पानी का नल आज घर घर लगा है। बिजली में बिल में रियायत दी गई है। जबकि सिर्फ झूठ बोलने के लिए यह कह देना कि सरकार ने आज दिन तक कुछ नहीं किया गलत है।

जनता जानती है कि सरकार ने क्या किया है और क्या नहीं किया है। हर वर्ग के साथ सरकार खड़ी रही है, उनके दुख तकलीफ को समझा है और दुख तकलीफ कम करने के लिए कदम उठाए हैं। कई योजनाएं चलाई हैं।

कुछ ऐसी योजनाएं केंद्र ने चलाई है जिनसे वंचित लोगों को प्रदेश ने हुबुहू वैसी योजना चलाकर लाभांवित करने का प्रयास किया है। जनता भाजपा के साथ है और इस बार रिवाज बदलेगा।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...