पंचायत प्रधान ने वार्ड पंच पर लगाए फर्जी हाजिरी लगाने के आरोप, एडीसी से की शिकायत

--Advertisement--

Image

भांबला – नरेश कुमार

भांबला पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में एडीसी मंडी जतिन लाल से मिला और एक ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन के माध्यम से पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा ने कहा कि उनकी पंचायत के 2 वार्ड सदस्यों ने मनरेगा कार्य के अंतर्गत लोगों की फर्जी हाजिरी लगाई है, जिसको लेकर उन्होंने कार्यवाही की मांग की है।

उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत में हाल ही में मनरेगा कार्य हुआ है उसमें पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा ऐसे लोगों की हाजिरी लगा दी गई जो काम पर ही नहीं आए थे।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त हुई धांधलीयों को मेरे ध्यान में तब लाया गया जब मस्ट्रॉल पूरा होने के बाद उनसे सत्यापित करवा दिया गया।

सुनीता शर्मा ने कहा कि मस्टरोल सत्यापित करने की अवधि में वह अस्वस्थ थीं और जैसे ही मामला उनके ध्यान में आया तो उन्होंने यह मामला खंड विकास अधिकारी गोपालपुर के ध्यान में लाया लेकिन वहां भी इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने एडीसी मंडी जतिन लाल से इस संदर्भ में जांच करने के साथ दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की हैं।

वहीं, भांबला पंचायत की महिला कामगारों ने बताया कि उनसे पंचायत में मनरेगा कार्य के तहत गोबर का टिप्पर भी भरवाया था और उन्हें मनरेगा कार्य के तहत दी जाने वाली दिहाड़ी से कम मजदूरी मिली जिसकी उन्होंने उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...