पांवटा साहिब : हरियाणा की सीमा पर 5 लाख की नकदी बरामद

--Advertisement--

Image

पांवटा साहिब, 01 नवंबर – नरेश कुमार राधे

प्रदेश में लागू चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब में आए दिन नगदी बरामद की जा रही है। चूँकि यहां पर उत्तराखंड, हरियाणा व पंजाब की सीमाएं लगती है, लिहाजा यह एक बेहद संवेदनशील इलाका माना जाता है।

सोमवार देर शाम पुलिस ने बहराल चेक पोस्ट पर एक वाहन (HP 33 E 8181) से 5 लाख की नकदी जब्त की है। पुलिस द्वारा नियमानुसार के कैश सीज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही।बता दें कि रविवार को भी पुलिस ने यहां तकरीबन 15 लाख की नकदी बरामद की थी।

उधर पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस बाहरी राज्य से प्रवेश करने वाले हर वाहन की गहनता से जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस नगदी को इधर-उधर ले जाने के साथ-साथ अवैध शराब पर भी नजर जमाए हुए हैं। आरोपियों को किसी भी सूरत पर नहीं बख्शा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार–2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

चम्बा - भूषण गुरुंग उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) ने जानकारी...

मणिमहेश यात्रा-2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त संदीप कुमार ने दिए अहम निर्देश

मणिमहेश यात्रा–2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक...

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...