आग की भेंट चढ़ा शराब का ठेका, 4 दुकानों में उठी लपटों ने राख कर डाली लाखों की संपत्ति

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह घाटी के नेरचौक डडोर स्थित चौधरी मार्केट में आग लग गई। आग की चपेट में चार दुकानें आ गई हैं। चारों दुकानों में आग से सामान जलकर राख हो गया।

सुबह 5:00 बजे जब लोग सैर के लिए निकले तो उन्होंने दुकानों से धुआं उठता देखा। लोगों को दुकान मालिकों को सूचना दी। सूचना पर दुकानदार वहां पहुंचे।

आग इतनी फैल चुकी थी कि स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग बंद होने के बजाय फैलती ही जा रही थी। आनन-फानन फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि शराब का ठेका होने की वजह से आग एकदम से भड़क उठी। इस कारण आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। शराब का ठेका पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। इसके साथ ही कपड़े और मोबाइल की दुकान भी जलकर राख हो गई है।

अभी तक चार दुकानों का सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने कुछ सामान को बाहर निकाल लिया था, लेकिन ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया।

प्रशासन की ओर से पीडि़त परिवारों को दस-दस हजार रूपए की फौरी राहत प्रदान की गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...