भटेढ़ वर्षाशालिका बदहाल, दे रही हादसें को न्योता, कभी भी हो सकता है हादसा

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया

नगरोटा सूरियां विकास खंड की पंचायत बिलासपुर के भटेढ़ बस स्टैंड पर कई वर्ष पहले निर्मित वर्षाशालिका ध्वस्त होने की कगार पर है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

इस बस स्टाप से लगभग 100 से 200 यात्री धार, धंगढ़, थम्बा, मंद्राता, बिलासपुर गांवों से प्रतिदिन बसों के इंतजार में खड़े रहते हैं। लेकिन धूप दोपहर, वर्षा बरसात मौसम में भटेड़ बस स्टॉप की दुर्दशा की बजह से इसमें आश्रय नहीं ले पाते।

फिर भी कोई यात्री बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं इस वर्षाशालिका में आश्रय लेने की सोचता है तो जानमाल के खतरे का अंदेशा रहता है कि कोई अनहोनी न हो जाए।

यह बोले गांव के लोग

गांव के लोग मेहर सिंह, रत्न सिंह, ज्ञान सिंह, बलदेव सिंह, ध्यान नंदा, गुरबचन, करनैल सिंह ,सुशील कुमार, शशिपाल, विपन कुमार, सरुप सिंह, कृष्ण कुमार, अश्वनी कुमार, ओंकार सिंह, सुभाष चंद, रमेश, सुरेश, लंबर ने मांग की है कि इससे पहले की कोई जान माल का हादसा हो इस वर्षाशालिका को शीघ्र बनवाया जाए। पहले वाली वर्षाशालिका आश्रय लेने योग्य नहीं है या तो इस जगह पर नई तीन प्लेटयुक्त वर्षाशालिका बनाई जाए या मौजूदा की मुरम्मत करवा दी जाए।

भेजा है लोकनिर्माण विभाग को अनुमान, नहीं आया जवाब

इस वर्षाशालिका का व्यय का अनुमान एक वर्ष पूर्व में देहरा विधायक के माध्यम से लोक निमार्ण विभाग हरिपुर को स्वीकृति के लिए भेजा गया था परंतु अभी तक विभाग की तरफ से कोई उत्तर नहीं मिला है।

इसमें यह भी उल्लेखनीय है कि आसपास कहीं भी लोगों के बैठने के लिए कोई स्थान नहीं है जिसके चलते धूप वर्षा से बचने के लिए लोगों को यही एक मात्र आश्रय स्थल है, जिसमें आश्रय लेना जान जोखिम में डालने जैसा है।

 लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गुरबचन सिंह के बोल

हरिपुर लोक निमार्ण विभाग के सहायक अभियंता गुरबचन सिंह का कहना है कि इसके निर्माण के लिए व्यय अनुमान देहरा डिवीजन में भेजा गया है जब स्वीकृति मिलेगी तो निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...