ज्वाली: सिद्धपुरघाड में गरजे संजय गुलेरिया, कहा कांग्रेस नेता चौधरी चंन्द्र कुमार ने आज तक किया जात पात का विकास

--Advertisement--

Image

सिद्धपुरघाड में भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया का गर्मजोशी से किया स्वागत

ज्वाली – शिबू ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के चलते राजनीतिक सरगर्मियां पूर्ण रूप चरम सीमा पर है वहीं आज सोमवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धपुरघाड में एक नुक्कड़ सभा में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया का स्थानीय लोगों ने बाइक रैली निकालकर गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया. इस मोके पर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस बार ज्वाली के विकास और बदलाव के लिए वह मतदान करेंगे.

वहीं भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने कहा कि ज्वाली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंन्द्र कुमार कह रहे हैं कि मेरा यह आखरी चुनाव है. उन्होंने कहा कि ना तो कांग्रेस के पास बड़ा नेता हैं, ना इस सरकार का कोई अस्तित्व है. आज हर कोई भाजपा पार्टी का समर्थन कर रहा है.

संजय गुलेरिया ने कहा कि हिमाचल में बिलासपुर ऐम्स अस्पताल जेपी नड्डा की देन है. कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में फ्री वैक्सीनेशन प्रधानमंत्री मोदी ने लगवाई है. भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने कहा कि में उस पार्टी का कार्यकर्ता हुं.

भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया ने कहा कि जिस पार्टी में जगत प्रकाश नड्डा, प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, जय राम ठाकुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि ज्वाली में नूरपुर अस्पताल जैसी सुविधाएं करवानी है. तो उस के लिए आप जनता का आशीर्वाद चाहिए. संजय गुलेरिया ने कहा में विधायक बना तो अपना मिलने वाला वेतन भी जनता की सेवा में लगाऊंगा.

ज्वाली अस्पताल में सर्दी जुखाम से ज्यादा इलाज नहीं होता. इसका कसूरवार कांग्रेस नेता चौधरी चंन्द्र कुमार है. जिन्होंने आज तक जात पात का ही विकास किया. इस दौरान संजय गुलेरिया ने कहा कि उनका ध्येय मात्र सत्ता हासिल करना नहीं है.

वह ज्वाली की तस्वीर और तकदीर एवं गरीब लोग के लिए राजनीतिक मे आए हैं. वहीं ज्वाली में लोगों का भरपूर समर्थन भाजपा के पक्ष में मिल रहा है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...