हिमाचल: पहले बलात्कार; फिर बनाया अश्लील वीडियो, गहने बेच पैसे भी दिए, पर वीडियो कर दिया वायरल…

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर, 31 अक्तूबर – डॉली चौहान

सुंदरनगर थाना के तहत एक महिला ने युवक पर उसके साथ जबरदस्ती करने व अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया है।

यही नहीं महिला ने बताया कि युवक ने वीडियो वायरल न करने को लेकर उससे 40 हजार की नक़द राशि भी वसूली, जो उसने अपने गहने बेचकर उसे दी। परंतु इसके बावजूद भी युवक ने वीडियो को वायरल कर दिया। वहीं महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह शहर के एक ढाबे में काम करती थी। वहां पर एक लड़के ने पहले उसके साथ जबरदस्ती की और उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी। इसके कुछ दिनों बाद महिला ने ढाबे में काम छोड़ दिया। काम छोड़ने के उपरांत युवक ने उसे फोन कर वीडियो की एवज में पैसे की मांग की। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
युवक ने महिला को कहा कि अगर वह उसे पैसे नहीं देगी तो उसका वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने अपने गहने बेचकर युवक को 40 हजार की राशि दी और वीडियो वायरल न करने को कहा।
महिला के अनुसार युवक ने उसकी वीडियो भी वायरल कर दी और उसके साथ मारपीट भी की। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 323, 506 IPC के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, सोमवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...