पटेल जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ

--Advertisement--

Image

चंबा, 31 अक्टूबर – भूषण गुरुंग

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने कहा कि देश के प्रति सम्मान को बनाए रखने के लिए भारत के इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की अखंडता और एकता को अक्षुण बनाये रखने के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है।

एडीएम आज सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस लोगों को यह संदेश देता है कि सभी को एक साथ एकजुट होकर रहना चाहिए। ताकि देश और प्रदेश के विकास की गति को तेजी से आगे ले जाया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम अरुण शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, तहसीलदार निर्वाचन प्रताप सिंह सहित उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...