संजय पराशर बोले, क्षेत्र में गरीब आदमी के हित के लिए लड़ रहा हूं चुनाव

--Advertisement--

Image

जसवां परागपुर में बह रही परिवर्तन की हवा

जसवां परागपुर – व्यूरो रिपोर्ट

जसवां परागपुर क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार संजय पराशर ने कहा है कि इस बार क्षेत्र में परिवर्तन की हवा चल रही है। आम आदमी प्रमुख दलों के स्थानीय नेतृत्व से मुक्ति चाहता है क्योंकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों को यह समझ आ गया है कि ऐसे नेताओं के हाथों में उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है।

क्षेत्र की घाटी, रिड़ी, कुठेड़ा और जंडौर पंचायतों में जनसंवाद कार्यक्रमों में पराशर ने कहा कि वह क्षेत्र के गरीब आदमी के हित के लिए विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पराशर ने कहा कि क्षेत्र की आम जनता महसूस करती है कि पिछले पांच वर्ष में उनकी भावनाओं से खिलवाड़ हुआ।

योजनाएं धरातल की बजाय कागजों पर ज्यादा दिखीं। किसान व पशु पालक कई समस्याओं से जूझते रहे लेकिन उनकी सुध किसी ने नहीं ली। पशु चिकित्सालयों में स्टाफ का अभाव है तो कृषि विभाग में भी कई पद रिक्त चल रहे हैं। खेतों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिए भी किसी बड़ी योजना पर काम नहीं हो पाया।

पराशर ने कहा कि अगर उन्हें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है तो किसानों व पशु पालकोंं के हित के लिए दिन-रात काम करेंगे। क्षेत्र में दो स्थानों पर किसान संवाद केंद्र खोले जाएंगे, जहां किसानों की हर समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही पशु पालकों के लिए मोबाइल चिकित्सा सेवा शुरू की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...