
प्रत्याशी के समर्थन में छह परिवारों ने थामा भाजपा का दामन, सरकार की नीतियों से खुश
शाहपुर – नितिश पठानियां
मां तल देवी तथा बाबा भोगल को नमस्कार से अपना संबोधन शुरू करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लंज में अपना संबोधन शुरू किया।
उन्होंने कहा कि देश हित में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में जयराम ठाकुर का होना जरूरी है। क्योंकि प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण ही आज भारतवर्ष की साख दुनिया में बड़े से बड़े नेता करते हैं तथा पूरे विश्व में भारत की सराहना की जा रही है।
वहीं प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि रिवाज बदलने की परंपरा पड़ चुकी है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने जेपी नड्डा की तारीफ करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सबसे यशस्वी अध्यक्ष के नाते चुने गए व्यक्ति देवभूमि के सपूत हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने हित में कार्य करती है, वह देश हित का भला नहीं कर सकती।
उन्होंने सरवीण चौधरी और मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भाई-बहन का दर्जा देते हुए प्रदेश के लोगों से भाजपा हित में अपना आशीर्वाद देने की अपील की।
शाहपुर भाजपा प्रत्याशी सरवीण चौधरी ने अपने संबोधन में जनता से आशीर्वाद मांगा। इसके पश्चात मेजर मनकोटिया के समर्थकों जिनमें पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष, समिति मेंबर, प्रधान मौजूदा प्रधान, समिति मेंबर, पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम जनता के 50 के करीब लोगों ने भाजपा का दामन थामा।
जिन्हें संबित पात्रा ने पटका पहनाकर भाजपा में सम्मिलित किया। रविवार को अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए सरवीण चौधरी ने शाहपुर, लदबाड़ा, दुरगेला में जनता के बीच जाकर अपने लिए आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान टुंडु, ठारु तथा ग्राम पंचायत दरगेला के गांव गोजू के छह परिवारों ने सरकार की नीतियों पर आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थामा।
