चुनाव प्रचार को हवा देने हिमाचल पहुंचे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, बोले प्रदेश में दोबारा बनेगी डबल इंजन सरकार

--Advertisement--

Image

शिमला – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों का जिम्मा केंद्र भाजपा ने भी संभाल लिया है।  केंद्र की भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारक जो कि अब धीरे-धीरे पहाड़ों का रुख करने लगे हैं और पहाड़ी हवाओं ठंडी हवाओं को गर्म करने की तैयारी की जा रही है ।

आज रविवार को हिमाचल में केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की जिसमें धुन विधानसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शिरकत की। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को परमजीत पम्मी और उनकी टीम ने टोपी शॉल देकर सम्मानित भी किया।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हिमाचल हमारा एक पड़ोसी राज्य है। जिस पर हमें भी निर्भर होना पड़ता है। पिछले जो भी चुनाव हुए उसमें सरकारों की अदला बदली होती रही।

जिससे केंद्र और राज्यों की का तालमेल सही नहीं बैठ पाया । जिससे दोनों प्रदेशों की दुर्गति होती रही लेकिन पिछले 5 वर्षों से जब से हिमाचल में भाजपा की सरकार है।

उसमें से दोनों सरकारों के अंदर तालमेल बैठा और दोनों राज्यों ने काफी ऐसे प्रोजेक्ट लॉन्च किए जिससे दोनों राज्यों को काफी सहूलियत मिली।

मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 10 बजे दून पहुंचे और दून विधानसभा के विधायक परमजीत सिंह पम्मी के लिए जनसभा की। यहां से वह नाहन सीट पर पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए निकले।

कांग्रेस की सरकार पर भी बरसे खट्टर 

बोले कांग्रेस सिर्फ करती है नाम की राजनीति। विधायक पूर्व रामकुमार मैं भी जब जब एमएलए बने तब तब दून की जनता को ठगा है लेकिन जब से परमजीत सिंह पम्मी ने दून की जनता का विधायक बनकर शिमला पहुंचे तो।

उन्होंने जो पिछले 25 सालों से पिछड़े पड़े काम थे उनको करवा कर आगे दून विधानसभा को प्रदेश के अन्य अन्य विधानसभाओं में के साथ बिछड़ते बिछड़ते बचाया।

और विकास की राह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दून विधानसभा में करोड़ों के कार्य हो परमजीत पम्मी ने सीएम के नेतृत्व में किए हैं।

उनका कहना है कि हिमाचल की जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाई है। और दोबारा भी डबल इंजन की शिकार ही हिमाचल की जनता बनाएगी इस कारण हर तरफ विकास हो रहा है।

हिमाचल के लोग इस बार सरकार नही रिवाज बदलेगी ओर इस बार हिमाचल का रिवाज बदलेंगे और हिमाचल मैं दोबारा बीजेपी को कामयाब करेंगे ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जयराम ठाकुर मिलकर जो कुछ कमियां रह गई है उनको जल्द पूरा करके हिमाचल प्रदेश को विकास की तरफ ले जायेगे।

जल्द बनेगा बरोटीवाला और मड़ावाला रोड 

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा और हिमाचल में इस वक्त आचार संहिता चल रही है। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ब्रोटीवाला से लेकर माडावाला रोड की मांग रखी है की रोड बनाया जाए।

सीएम ने कहा की जैसे ही दोनों प्रदेशों की आचार संहिता हटेगी और हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनेगी हरियाणा और हिमाचल सरकार मिलकर मड़ावाला से लेकर ब्रोटीवाला रोड से जो जनता को परेशानी है उसको खत्म करके नए सिरे से रोड बनाएगी जायेगी।

इस मौके पर दून विधानसभा के सभी पदाधिकारी पूर्व एमएलए विनोद चंदेल, डीआर चंदेल, नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष जस्सी और अलग-अलग पंचायतों के प्रधान उप प्रधान पदाधिकारी भी शामिल रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...