
ज्वाली – शिबू ठाकुर
ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिद्धांत के पपाहण पंचायत में हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने ज्वाली से भाजपा उम्मीदवार संजय गुलेरिया के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया ।
भाजपा युवा मोर्चा जवाली ने हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह का स्वागत बाइक रैली निकालकर किया
सरदार संदीप सिंह खेल मंत्री हरियाणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एक ईमानदार व्यक्ति को चुनना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होने पर हिमाचल प्रदेश की जनता को भाजपा की सरकार अपना विश्वास दिला चुकी है।
उन्होंने कहा कि एक पुरानी कहावत है पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें आपने पिछले 5 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार को इस्तेमाल कर लिया।
अब आपको भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास है और आप भारतीय जनता पार्टी को ही वोट करेंगे ।
