कांगड़ा: ओपीएस के नाम पर कर्मचारियों को भ्रमित कर रहे कांग्रेसी: जयराम

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत 

मुख्यमंत्री जंय राम ठाकुर ने रविवार को नूरपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस छोर मचा रही है कि सत्ता में आने पर ओपीएस लागू करेंगे जबकि ओपीएस को बंद पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने किया था।

उन्होंने कहा कि जब वीरभद्र सिंह की सरकार 2012 में बनी थी तब क्यों ओपीएस लागू नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओपीएस के नाम पर कांग्रेस कर्मचारियों को भ्रमित कर रही है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगे जब भी पूरी करनी होंगी तो सिर्फ और सिर्फ डबल इंजन की भाजपा सरकार ही पूरी करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा रिवाज बदलने की बात करती है तो कुछ कांग्रेस के बड़े नेताओं को बड़ी तकलीफ होती है।

कुछ नेता कहते है कि जो काम बड़े बड़े राजा और बड़े बड़े नेता नहीं कर सके वो जयराम कैसे कर पायेगा। किस खेत की मूली है, जयराम ने कहा कि मुझे मूली बोले या गाजर , लेकिन इस बार रिवाज तो हम बदल कर ही छोड़ेंगे।

भाजपा सरकार के बाद दोबारा से जनता के दम पर भाजपा सरकार बनाकर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि बड़े बड़े काम बड़े बड़े नेता ही कर सकते है लेकिन बार छोटे छोटे लोग भी बड़े बड़े काम कर जाते है।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को छोटा नहीं आंकना चाहिए। जयराम ने कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल में लगभग 10 हजार करोड़ रुपयों की योजनाएं देकर गए लेकिन कांग्रेस वाले हल्ला मचाते है कि कुछ दिया ही नहीं।

उन्होंने कहा कि वह अपनी जगह सही है, वो सिर्फ अपनी जेब को देखते है जो खाली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भाजपा सरकार ईमानदार सरकार है जो कुछ हिमाचल के लिए स्वीकृत होता है वो सीधे हिमाचल के लोगों के लिए जाता है किसी नेता की जेब मे नहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...