विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ठारु पंचायत के भटेच्छ् मैदान में मुकेश अग्निहोत्री ने लगाई दहाड़

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के ठारु पंचायत के भतेच्छ् मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां एव विपक्ष के नेता एव कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक मुकेश अग्निहोत्री ने दहाड़ लगाई।

मुकेश अग्निहोत्री ने शाहपुर की जनता से वायदा किया कि आप केवल पठानिया को भारी मतों से जीत कर शिमला भेजें।

कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही केवल पठानिया को शिमला से बिना झंडी लगाये नही भेजेगी। पठानिया ने शाहपुर हल्के की विकास को जो भी मांगे रखी है उनको। कांग्रेस सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार को बढ़ती महगाई, बढ़ती विरोजगारी, महिलाओं पर हुए अत्याचार , कर्मचारियों के हुए शोषण पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश की जनता का हर दुःख दर्द दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही ओपीऐस को लागू किया जाएगा। महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बिचौलियों से बचा कर नीति बनाई जाएगी, आगनवाड़ी, आशा वर्कर एव अन्य कर्मचारियों की मांगों के हिसाब से काम किया जाएगा। उनकी मांगो को पूरा किया जाएगा।

इस अबसर पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं सहित एक पदाधिकारी ने भाजपा छोड़ कर 18 परिवारों सहित, भाजपा पार्टी के प्रदेश एस ०टी० मोर्चा प्रकोष्ठ सदस्य दीप कौशल को भी कांग्रेस पार्टी स्टार प्रचारक मुकेश अग्निहोत्री ने हार पहनाकर सम्मानित करके सभी सदस्यों को कांग्रेस पार्टी के परिवार में शामिल किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...