Breaking : हिमाचल कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह नेताओं को किया निष्कासित

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल कांग्रेस ने अपने छह नेताओं को छह साल के लिए निष्काासित कर दिया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल की स्वीकृति से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के आदेशों की अवहेलना व प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि, निष्कासित नेताओं में पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डा. सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...