
चंबा – भूषण गुरुंग
ऊना में वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ और बल्क ड्रग पार्क की नींव रखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा पहुंच गए। वह यहां 48 मेगावाट चांजू-4 पावर प्रोजेक्ट, 30 मेगवाट की देवथल चांजू जल विद्युत परियोजना की आधाशिला रखने के साथ ही पीएमजीएसवाई के अगले चरण का शुभारंभ करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी के बाद दूसरे ऐसे पीएम हैं, जो चंबा पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचते ही सारा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।
प्रधानमंत्री को सुनने के लिए यहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी हुई। लोगों में खासा उत्साह है कि चंबा को करोड़ों रुपए की सौगातें मिल रही हैं।
