10 दिन बाद चमेरा झील से बरामद हुआ बाढ़ में बही महिला का शव

--Advertisement--

Image

चंबा, 06 अक्टूबर – भूषण गुरुंग

जिला के मैहला क्षेत्र की धिमला पंचायत के धरेड़ी नाले में 10 दिन पहले बही महिला का शव बरामद हो गया है। महिला का शव बुधवार को चमेरा-1 के जलाशय में मिला है। महिला की पहचान कुंता देवी, उर्फ टीटू, निवासी गांव धरेड़ी के रूप में हुई है।

घटना में अभी भी दो लोग लापता हैं। हालांकि एक व्यक्ति के कुछ अवशेष पहले ही मिल चुके हैं और परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। लेकिन एक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

बता दें कि 25 सितंबर को बादल फटने से धरेड़ी नाले में बाढ़ आ गई थी। इस दौरान 3 लोग बाढ़ की चपेट में आ गए थे। वहीं बुधवार को चमेरा-1 जलाशय में महिला का शव बहता हुआ दिखने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को जलाशय से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

महिला का शव मिलने की सूचना मिलते ही लापता कुंता देवी के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पुलिस टीम की मौजूदगी में उन्होंने शव की पहचान की। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद सभी औपचारिकताएं पूरी की और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। एएसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...