कांगड़ा : पौंग झील में डूबने से 17 व 18 साल के युवकों की मौत

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

उपमंडल देहरा में दो युवकों की पौंग झील में डूबने से मौत की सूचना मिली है। दोनों ही हादसे अलग-अलग स्थान पर हुए। दोनों को ढूंढने के लिए फायर ब्रिगेड और पुलिस ने प्रयास किया, लेकिन शाम तक कोई पता नहीं चल पाया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से एक दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी मनाने नदी किनारे पहुंचा था, जबकि दूसरा बुधवार सुबह से घर से लापता था। पुलिस और परिवार को नदी किनारे उसके कपड़े मिले हैं।

प्रशासन दोनों लड़कों को पौंग झील में ढूंढने की कोशिश कर रहा है। युवकों की पहचान 17 वर्षीय राहुल निवासी पुखर चनौता रोड़ व 18 वर्षीय युवक साहिल देहरा के राजगढ़ न निवासी के रूप में हुई है। दोनों ही युवक दोस्तों के साथ ब्यास नदी में  नहाने उतरे थे।

पुलिस NDRF की सहायता से सर्च अभियान चलाए हुए है। DSP देहरा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...