नालागढ़ में द हंस फाउंडेशन लोगों को दे रही नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, अब तक 7 हजार ग्रामीणों को मिला नि:शुल्क इलाज

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

साल 2009 से चल रही द हंस फाउंडेशन जन सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है. हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में भी द हंस फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे स्वास्थ्य प्रोजेक्ट का लाभ हजारों लोगों को मिल रहा है.

सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट हंस फाउंडेशन नालागढ़ में एक महीने के अंदर ही अब तक 7 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को नि:शुल्क चेकअप करने के बाद उन्हें दवा उपलब्ध करवा चुका है.

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में हंस फाउंडेशन के 40 मोबाइल मेडिकल यूनिट जनता की सेवा के लिए चलाए जा रहे हैं. यह मोबाइल मेडिकल यूनिट महीने के 24 दिन जनता की सेवा में तत्पर रहती है.

नालागढ़ में द हंस फाउंडेशन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अजय डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नालगढ़ में यह सेवा सितंबर महीने से शुरू हुई है. मेडिकल मोबाइल यूनिट एक महीने में दो बार हर गांव तक जाती है. इसके जरिए लोगों को घर बैठे ही लैब टेस्ट की सुविधा मिलती है.

हर मोबाइल मेडिकल यूनिट में पांच लोगों की टीम है जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर, सामाजिक प्रशासनिक अधिकारी, फार्मेसिस्ट और लैब टेक्नीशियन के साथ चालक मौजूद रहते हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...