दर्दनाक सड़क हादसे में शिकार हुई बारातियों की बस, 25 शव बरामद, 20 जख्मी

--Advertisement--

Image

व्यूरो – रिपोर्ट

पौड़ी गढ़वाल जिले में मंगलवार देर रात पेश आए हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोगों को जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमे से भी कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

देर शाम बीरोंखाल इलाके में कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के समीप बारातियों से भरी बस 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि बारात लालढांग से गई थी।

हादसे के दौरान बस में तकरीबन 45 से 50 लोगों सवार थे। देर शाम से ही पुलिस सहित एसडीआरएफ (SDRF) की चार टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी  हुई है। अब तक 25 लोगों  के शव बरामद हो चुके है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी है। वहीं उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया  कि , “अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक 25 लोगों की मृत्यु हुई है। 20 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया है, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।”

पुलिस ने मुताबिक  हादसा  शाम को करीब साढ़े सात बजे पेश आया। स्थानीय लोगों के पास दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और उन्होंने सूचना मिलते ही अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए थे। वहीं तब तक पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “लगभग 45 लोगों से भरी बस का पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट दुखद बस दुर्घटना की आपदा कंट्रोल रूम से समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।”

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, “जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष के माध्यम से बात कर पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। शासन स्तर पर हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य हेतु टीमें रवाना हो चुकी हैं।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...