विधायक पवन नैय्यर ने स्तरोन्नत राजकीय माध्यमिक पाठशाला छतरेडी का किया शुभारंभ

--Advertisement--

Image

विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को बनाया गया सुदृढ़, गांव घुटनू से थल्ला संपर्क सड़क मार्ग का किया भूमि पूजन, विधायक ने सुनी जन समस्याएं अधिकतर का किया मौके पर निराकरण
चंबा 4,अक्टूबर – भूषण गुरुंग
शिक्षा जीवन का आधार है बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए,शिक्षा के माध्यम से ही जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
यह बात विधायक पवन नैय्यर ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला से स्तरोन्नत राजकीय माध्यमिक पाठशाला छतरेडी के शुभारंभ के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में कही।
उन्होंने कहा कि उक्त स्कूल के स्तरोन्नत करने की मांग काफी लंबे समय से थी जिसे आज पूर्ण किया गया, उन्होंने इसके लिए स्थानीय जनता को बधाई दी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि स्कूल स्तरोन्नत होने से ग्राम पंचायत बैली के सात गांवो को लाभ होगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है गत साढे चार वर्षों में व्यापक स्तर पर राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं को राजकीय उच्च पाठशालाओं तथा राजकीय उच्च पाठशालाओं को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत किया गया तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,श्रेष्ठ शिक्षा गुणवत्ता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना व अटल आदर्श विद्या केंद्र जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल है।
दोपहर बाद विधायक पवन नैय्यर ने गांव घुटनू से थल्ला संपर्क सड़क मार्ग का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लगभग दो किलोमीटर लंबे उक्त संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संपर्क सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर पूरा कर दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के गांव बंजल,थल्ला व चुहाडी की जनता को लाभ मिलेगा।
सदर विधायक पवन नैय्यर की मौजूदगी में 10 छात्राओं को राजकीय माध्यमिक पाठशाला छतरेडी में प्रवेश भी दिलाया गया। इस दौरान विधायक पवन नैय्यर ने लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकतम का मौके पर ही निराकरण किया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य करिया वार्ड मनोज कुमार, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत बैली कमल कुमार, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बैली विपिन कुमार,उप प्रधान ग्राम पंचायत बैली साथ लगती पंचायतों के प्रतिनिधि व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

HIMTECH Learn and Earn Skills Academy को Skill India से बड़ी उपलब्धि, आवेदन ऑटो अप्रूव

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास की दिशा...

हिमाचल में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, डमटाल में 48 लाख की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी...