एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में बृहस्पतिवार को होगा रोजगार मेले का आयोजन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का आयोजन महाविद्यालय परिसर में 02:30 बजे से 04:00 बजे सांय तक होगा । इस रोजगार मेले में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा युवाओं को प्रेरित करेंगे ।

इस आयोजन में एक ही दिन में अनेकों युवाओं का नौकरी का सपना साकार हो सकता है। इस मेले में राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों सहित कुल 17 कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेंगी । स्नातक परास्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार इस रोजगार मेले में प्रतिभागिता कर सकते हैं ।

विशेष बातचीत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने बताया कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस रोजगार मेले में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें और इस तरह के आयोजन छात्रों को अच्छा रोजगार प्राप्त करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...