दो दिन के भीतर ट्रेने नहीं चली तो जनता को साथ लेकर दिल्ली से आने वाले भाजपा नेताओं को दिखाए जाएंगे काले झंडे : पीसी विश्वकर्मा

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियां – व्युरो

नवभारत एकता दल के संस्थापक पीसी विश्वकर्मा, समाजसेवी अश्वनी गुलेरिया व डी एस गुलेरिया ने एक सांझे वक्तव्य में रेलवे विभाग के झूठे आश्वासनों की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि मण्डल रेलवे फिरोजपुर की वरिष्ठ प्रबंधक के हवाले से मीडिया के जरिये पब्लिक डोमेन में डाला गया कि दो अक्टूबर से कुछ ट्रेने कांगड़ा घाटी के नूरपुर रोड और वैजनाथ सेक्शन के वीच आवागमन शुरू करेंगीं जिसका ट्रायल भी हो गया मगर ट्रैन नहीं चली।

जिससे लोगों में तीब्र रोष पैदा हुआ है। त्योहारी सीजन पर लोग ज्यादह आवागमन करते हैं, लिहाजा ट्रेनें बंद होने के कारण लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

विश्वकर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर ट्रेने नहीं चली तो जनता को साथ लेकर दिल्ली से आने वाले भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाकर सांकेतिक प्रोटेस्ट शुरू कर जनता के आक्रोश से अवगत करवाते रहेंगे। ।

विश्व कर्मा ने कहा रेलवे के पास ट्रैनें बैजनाथ में खड़ी है और नूरपुर रोड से लेकर बैजनाथ तक का रेलवे ट्रैक भी ठीक ठाक हालत में है तो क्यों जनता को रेलवे अधिकारी लाल फीताशाही का शिकार बना रहें है? जनसेवक की भूमिका में काम करना सीखें और घमंड त्यागें।

इसी तरह रेलवे विभाग ने यदि लोगों को प्ररेशान करने का रबैया जारी रखा ,तो नवभारत एकता दल के साथ साथ जन सेवी लोग भी भाजपा के उम्मीदवारों को हराने की भरपूर कोशिश करेंगे।

विश्वकर्मा ने मोदी जी से प्रश्न किया है हिमाचल में डबल इंजन की सरकार काहे की सरकार है और है कहाँ? जय राम सरकार का इंजन तो ठप्प पड़ गया है अव आपकी सरकार का इंजन जिसके अंतरगत ही तो रेलवे विभाग है जो यहां कगड़ा घाटी में रेलगाड़ी न चला कर कई वर्षों से जनता को परेशान किये हुए है।

केंद्र सरकार जन्दी ट्रेने चलाओ,नही तो जनता आपकी भी नहीं सुनेगी और कांगड़ा से भाजपा के सब प्रत्याशी हराने मे कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...