92.77 फीसदी रहा जमा दो का परीक्षा परिणाम : डॉ सुरेश कुमार सोनी

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठ मापदंडों के आधार पर 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया है। परीक्षा  परिणाम 92.77 फीसदी रहा है। कुल्लू के पुष्पेंद्र ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं।

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दसवीं कक्षा की तरह 12वीं कक्षा की मेरिट लिस्ट भी बाद में जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 3679 बच्चों ने 90 से 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं।  प्रदेश में कुल 1,00,799 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी।

93,438 विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 702 की कंपार्टमेंट आई हैं। 2019 में 62.1 फीसदी तथा 2020 में 76.07 फीसदी परिणाम रहा था। इस बार 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम 92.77 रहा है।

इससे पहले बोर्ड ने 5 जुलाई को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। हिमाचल प्रदेश में भी सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश 12वीं कक्षा के विद्यार्थी प्रमोट कर दिए गए हैं। 5 जून 2021 को सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं।

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं में सामाजिक दूरी कायम रखने के लिए 2137 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 13 अप्रैल को ली थी लेकिन इसके बाद कोरोना के चलते परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं थीं। बता दें प्रदेश में 12वीं कक्षा का एक ही पेपर हुआ था, लेकिन बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए बाकि विषयों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।

HPBOSE 12th Result : ऐसे देख सकते हैं परिणाम:
1. परिणाम देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं।
2. इसके बाद उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “एचपीबीओएसई 12वीं परिणाम 2021”।
3. डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
4. इस पेज पर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
5. एचपीबीओएसई कक्षा 12वीं के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. भविष्य में उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड और उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...